स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

तीन घंटे तक तड़पता रहा मरीज, उपचार न मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप

Share

इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती एक अधेड़ मरीज की सोमवार शाम मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी 50 वर्षीय गुल्लू सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मंडलीय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज करीब तीन घंटे तक बेड पर तड़पता रहा। इस दौरान डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिला। उनका कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और अन्य तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक शव बेड पर पड़ा रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!