स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूर्णाहुति, देर रात तक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Share

भजन-कीर्तन एवं भंडारे के साथ हुआ पुरुषोत्तम मास महोत्सव का समापन

रिपोर्ट _ मनोज मोदनवाल/

फूलपुर, आजमगढ़)। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में आयोजित भगवान शिव प्रिय भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन कार्यक्रम का सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में कई दिनों से चल रहे “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्वान पंडित राजीव पाण्डेय ने विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराते हुए पूर्णाहुति कराई।

पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शाम पांच बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक अनवरत चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपनिरीक्षक दिनेश त्रिपाठी एवं पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे। इस अवसर पर अनूप जायसवाल, शेर बहादुर सिंह यादव, विनय बरनवाल, अमित जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरि, सुरेंद्र प्रजापति, विकास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक बबलू जायसवाल ने आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!