स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत तहसील परिसर सहित गांवों में लगाए गए सैकड़ों पौधे

Share

रिपोर्ट – आर पी सिंह

फूलपुर (आजमगढ़)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील परिसर, ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

फूलपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार एवं तहसीलदार राजू कुमार ने अशोक और कदम के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन तथा अन्य कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों से “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

तहसील परिसर में करीब 50 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, अमरूद, पीपल, बरगद, पाकड़, कदम और अशोक जैसे फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण की तैयारियां की गईं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवकों ने वन विभाग की नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर रोपण कार्य कराया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!