स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Share

551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, अयोध्या के महंत राजू दास ने हिंदू एकता का दिया संदेश

रिपोर्ट – मनोज मोदनवाल /फूलपुर आजमगढ़

फूलपुर (आजमगढ़)। विश्व कल्याण एवं जनकल्याण की कामना को लेकर पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मुंडियार ग्राम स्थित मुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महायज्ञ का आयोजन भीमसेन यादव एवं पुजारी अनिल महाराज के नेतृत्व में अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी के महंत श्री राजू दास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कलश यात्रा का शुभारंभ फूलपुर के श्री हनुमान मंदिर परिसर एवं गढ़वा कुंवर नदी तट से हुआ, जहां गंगा जल मिश्रित पवित्र जल से कलश भरे गए।

पीले वस्त्र धारण किए 551 कन्याएं गणेश स्वरूप गजराज, डीजे, गाजे-बाजे और जयघोष के साथ श्री हनुमान मंदिर परिसर से पुरानी मिर्ची मंडी, मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, शनिचर बाजार, चूना चौक, श्री शंकर जी तिराहा, बस स्टॉप मुंडियार रोड, रेलवे क्रॉसिंग, डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज तथा ईदगाह मार्ग होते हुए मुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की गई।

महायज्ञ के दौरान भागवत कथा की अमृत वर्षा गंगोत्री जी महाराज द्वारा की जाएगी। कलश यात्रा में अयोध्या धाम के महंत राजू दास महाराज पूरे मार्ग नंगे पांव शामिल रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हिंदू समाज से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता से ही देश, संविधान और सीमाएं सुरक्षित रह सकती हैं।

551 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

इस अवसर पर भीमसेन यादव, योगेश विश्वकर्मा, डॉ. सोहन लाल, डॉ. लाल बहादुर, बृजेश विश्वकर्मा, रविंद्र, त्रिलोकी, प्रेमचंद, योगेश, सुरेश मौर्य, कुंदन मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, महिला इंस्पेक्टर रानी साहू तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे। धार्मिक आयोजनों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

5 जून से 11जून तक कथा यज्ञ, पूर्णाहुति भण्डारा 11 जून को

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!