स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की मिली कमान

Share

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों, दिल्ली में डॉ. अर्चना गुप्ता को मिली कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने पंजाब, त्रिपुरा, हरियाणा और दिल्ली में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने का संकेत दिया है।

भाजपा ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अभिषेक देवराय को त्रिपुरा भाजपा, अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा और हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है।

केवल सिंह ढिल्लों पंजाब की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह बरनाला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव तथा 2024 के बरनाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

ढिल्लों को पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में भी गिना जाता है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता रहा है। बरनाला क्षेत्र में उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में पहचान मिली हुई है। उन्होंने अपनी राजनीति को विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रखा तथा विवादित राजनीति से दूरी बनाए रखी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए राज्यों में संगठन को मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है। नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति को उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!