स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

बिलरियागंज में पुलिस-मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Share

लूट की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी हिरासत में

फूलपुर एक्सप्रेस | बिलरियागंज (आजमगढ़) बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया लेडीज बैग, मोबाइल फोन और 9800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 मई को एक महिला ने बिलरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बाजार से रिक्शे से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक काले रंग की पल्सर बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान फुजैल अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी हिरासत में ले लिया।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक फुजैल अहमद के खिलाफ पहले से चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!