स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

बकरीद को लेकर अंबारी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी एवं आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में पुलिस द्वारा पैदल व बाइक मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

चौकी प्रभारी अंबारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने अंबारी चौक से पैदल मार्च की शुरुआत की। मार्च बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद पुलिस टीम बाइक से अंबारी गांव की मुस्लिम बस्तियों में पहुंची और लोगों से संवाद स्थापित किया।

पुलिस ने कुशहा, भटपुरा, आंधीपुर, फदगुदिया और मकसुदिया समेत अन्य गांवों में भी पैदल व मोटरसाइकिल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की हिदायत दी।

चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!