आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 23 मई 2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया था। काउंसलिंग एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान 01 प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।
समझौता प्रकरण में आवेदिका रीमा राजभर पुत्री दुलारे राजभर, निवासी ग्राम नौरसिया, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा पति एवं सास-ससुर पर दहेज को लेकर मारपीट एवं जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक काउंसलिंग कर आपसी मतभेदों को दूर कराया गया तथा पारिवारिक विवाद के शांतिपूर्ण समाधान हेतु सहमति बनाई गई।
शेष पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत करते हुए पक्षकारों को पुनः नोटिस एवं फोन के माध्यम से सूचित कर आगामी बैठक में मध्यस्थता की कार्यवाही की जाएगी।






