आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने तथा पारदर्शिता के उद्देश्य से आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के कुल 52 उपनिरीक्षकों का व 7 महिला उप निरीक्षक का स्थानांतरण जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र व चौकी क्षेत्र में किया गया है जिसमें चौकी प्रभारी/उपनिरीक्षकगण व महिला उपनिरीक्षकगण सामिल है. फूलपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर रहे गंगाराम बिंद को इसी पद पर थाना कप्तानगंज भेजा गया है, और फूलपुर थाना कोतवाली पर वरिष्ठ उप निरीक्षक पद विजय सिंह गौड़ को सौंपा गया इनका स्थानांतरण कप्तानगंज से हुआ है, मेहनाजपुर थाना से उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कनौजिया को इसी पद पर फूलपुर भेजा गया, वहीं तीन माह पूर्व से महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी के स्थानांतरण के बाद से फूलपुर थाना कोतवाली में रिक्त इस पद महिला उपनिरीक्षक मेहनगर से स्थानांतरित रानी साहू को फूलपुर थाना कोतवाली में तैनाती दी गई।







