स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सुदनीपुर उपकेंद्र में नई लाइन जोड़ने का पुरजोर विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Share

फूलपुर, आजमगढ़ : सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन में सरायमीर की नई 33 केवी लाइन जोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि सदस्य विधान परिषद विजयबहादुर पाठक और रामसूरत राजभर को भी प्रेषित की गई है। ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर से नगर पंचायत फूलपुर सहित करीब 25 से 30 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी में पहले से ही – ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। वर्तमान में सुदनीपुर उपकेंद्र 132 केवी फूलपुर से 33 केवी की स्वतंत्र लाइन से जुड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति हो रही है। सरायमीर विद्युत उपकेंद्र के लिए नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से विभागीय शिथिलता के कारण लंबित है। अब विभाग उस लाइन को सुदनीपुर की लाइन से जोड़ने का विकल्प तलाश रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा होने पर सुदनीपुर उपकेंद्र की लाइन पर अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, सुरज, विशाल रामसर, सलीम वामर, नरेंद्र गुप्त, राकेश गौतम, ओमपाल यादव, संजय यादव, विजय यादव, सुनील आदि रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!