स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर ब्रैकिंग न्यूज़ : ‘ट्रैफिक की पाठशाला’ में छात्राओं ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम

Share

अभिभावकों को नियम तोड़ने पर टोकेंगे बच्चे, टीएसआई ने किया जागरूक

फूलपुर (आजमगढ़): यातायात माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के श्री कैफी आज़मी कन्या इंटर कॉलेज मिजवाँ में ‘ट्रैफिक की पाठशाला’ लगाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएसआई (TSI) बबूला लाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग बिना हेलमेट बाइक चलाना और बिना सीट बेल्ट कार चलाना शान समझते हैं, जबकि यह उनकी जान के लिए बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर के ‘ट्रैफिक पुलिस’ बनें। यदि उनके पिता, भाई या कोई भी अभिभावक बिना हेलमेट घर से बाहर निकलें या कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाएं, तो उन्हें जरूर टोकें। बच्चों की अपील बड़ों पर अधिक प्रभावशाली होती है।

टीएसआई ने छात्राओं को रोड सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र के सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात की बुनियादी जानकारी दे रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला, सर्वेश, प्रधानाचार्या वंदना मिश्रा, अरविंद, आयशा, शीला, प्रियंका, राजेश व अन्य शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!