स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

लेखपाल को धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Share

पवई , आजमगढ़। पवई पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और लेखपाल को मोबाइल पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में जहां लेखपाल ने अभद्रता का आरोप लगाया है, वहीं आरोपियों ने लेखपाल पर ही उनकी बाइक को टक्कर मारने का पलटवार किया है।

राजस्व गांव पवई के लेखपाल करुणेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह सरकारी कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में दो युवकों ने उनका वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। लेखपाल का यह भी आरोप है कि इन युवकों ने पूर्व में उनके मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भी भेजे थे।

लेखपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक रवि और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, जेल जाने से पूर्व आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उनका दावा है कि उन्होंने लेखपाल को बात करने के लिए रुकने का इशारा किया था, लेकिन लेखपाल ने अपनी चार पहिया गाड़ी से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक का साइड मिरर टूट गया और वे चोटिल हो गए। आरोपियों का कहना है कि इसी विरोध का बदला लेने के लिए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!