स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसएसपी ने कसी कमर, पुलिस लाइन में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Share

आजमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम (दिनांक 06 अप्रैल 2026) को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार अपराह्न करीब 02 बजे जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

सुरक्षा और सुव्यवस्था पर विशेष जोर: ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को वीवीआईपी प्रोटोकॉल के पालन और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने, यातायात प्रबंधन (Traffic Management) को दुरुस्त रखने और सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए निर्देशित किया।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी: बैठक में उपस्थित मजिस्ट्रेटों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को उनकी निर्धारित लोकेशन और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें और समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!