स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग: डीएम आजमगढ़ ने खुशी प्रजापति को किया सम्मानित

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के मिजवां गांव की रहने वाली खुशी प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लौटीं खुशी को आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खुशी को इसी तरह कड़ी मेहनत जारी रखने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने खुशी की शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी विस्तृत जानकारी ली।

बता दें कि खुशी प्रजापति सावित्री बाई फुले पॉलिटेक्निक कॉलेज, आजमगढ़ में सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ वह एक एनसीसी कैडेट और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं। इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करने पर जिलाधिकारी ने उनकी जमकर सराहना की।

मुलाकात के दौरान खुशी ने सुझाव दिया कि जिला स्तर पर भी ‘यंग लीडर डायलॉग’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच दिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि भविष्य में जिले में युवाओं के लिए होने वाले कार्यक्रमों में खुशी को बतौर वक्ता बुलाया जाएगा ताकि अन्य युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भी भरोसा दिया।

रिपोर्ट _ आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!