स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Share

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

फूलपुर (आजमगढ़)। शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सोमवार को ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (SDM) फूलपुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में योजना की प्रगति सुधारने और पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय होकर पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस जीवनरक्षक योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्राम स्तर पर तैनात कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी गई।

बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य और विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत सहायकों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और मौके पर ही कार्ड बनवाने में मदद करें।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (BDO) फूलपुर, अधीक्षक सीएचसी, सहायक शोध अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सप्लाई इंस्पेक्टर और सीडीपीओ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही बीसीपीएम, एमसीटीएस ऑपरेटर, आयुष्मान मित्र, पंचायत सहायक, समस्त सीएचओ (CHO), एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और कोटेदारों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!