नोएडा में वाइफ स्वैपिंग, 9 पर FIR, पति ने कहा- तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ…मैं उसकी पत्नी के साथ जाऊंगा

नोएडा :  नोएडा में वाइफ स्वैपिंग का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर जबरन नशा करने और नॉनवेज खिलाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला की शादी साल 2022 में थाना फेस- 2 इलाके की एक सोसाइटी में निवासी संकल्प से हुई थी। वह मुरादाबाद का रहने वाला है। शादी के कुछ महीने बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि उसका कारोबारी पति जबरदस्ती शराब पिलाता है। मॉर्डन बनाने का दबाब डालता है। इसके अलावा दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है।

‘पार्टी में मुझे जबरदस्ती पिलाई शराब’

महिला ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल 2022 को नोएडा के सेक्टर-75 में ड्रिंक पार्टी रखी गई थी। परिवार के सभी लोग पार्टी में जाना था। मैंने पति से पार्टी में जाने से मना कर दिया। इसके बाद भी पति ने जबरदस्ती कैब बुक की। ना जाने पर हमेशा के लिए छोड़ने की धमकी दी। डर के चलते मैं पार्टी में गई। वहां जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। इसके बाद पति ने कहा और आज तुम दोस्त के साथ जाओ सो जाओ । मैं उसकी वाइफ के साथ वाइफ स्वैपिंग करेंगे। मेरे मना करने पर विवाद करने लगे। इसके बाद पति ने कहा कि आज से तुम्हारा बुरा दिन शुरू हो गया है। तुम्हारी जिंदगी नरक कर दूंगा। वहीं, सास, ननद, ससुर ने कहा कि पति का कहना मानो। जो वह कहता है वह करो।

‘2 करोड़ की शादी के बाद भी घरवाले खुश नहीं’

पीड़िता ने बताया कि शादी में एक स्वीफ्ट कार, 25 लाख नगद जेवरात और घर का सामान दहेज में दिया गया था। तकरीबन 2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। शादी में सोने का हार, दो सोने के कड़े, दो सोने के हथफूल, चार जोड़ी सोने की कान की बाली, एक सोने का टीका, एक सोने की चेन, एक सोने का छोटा हार, दो सोने की नथ, चेन के साथ, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की भारी पायल, 5 जोड़ी चांदी के बिछिया, 5 भारी चांदी के बर्तन घर वालों ने दिए थे

इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। विदाई के बाद से ननद, सास, ससुर और पति कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। आए दिन पति मारते-पीटते। सास हर बात पर तानें देती थी। ननद भी परेशान करने लगी।

यह बात अपने माता-पिता को बताई। घर वालों ने कहा कि ठीक है। शुरुआत में ये सब बातें होती है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता ने कहा कि माता-पिता की इज्जत के ख़ातिर मैंने ससुराल वालों की प्रताड़ना को सहन करती गई। एक दिन पति ने खूब मारा पीटा। जबरन गर्भपात कराया। इसके साथ ही शराब पीने के लिए दबाव बनाने लगे। मैंने मना किया तो पिटाई शुरू कर दी। ।

सैंडविच में ड्रग मिलाकर खिलाया

पीड़िता ने कहा कि ससुराल में पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए सास समय तय करती थी। सास कहती थी पति को कैसे खुश करे। इसकी जानकारी उनके दोस्त से लिया करो। जैसे वह कहे वैसे करो। सास पति के दोस्त से काफी प्रभावित थी। उसको काफी मानती थी। एक दिन परिवार के साथ देहरादून शादी की पार्टी में गई थी। वहां भी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिलाने की कोशिश की। इसके बाद सैंडविच में ड्रग मिलाकर खिला दिया। मुझे घबराहट होने लगी। परेशानी होने पर ससुराल वालों ने एक डॉक्टर को दिखाकर एजाइटी की झूठी रिपोर्ट बनवा ली।

वाइफ स्वैपिंग यानी बीवियों की अदला-बदली

वाइफ स्वैपिंग यानी बीवियों की अदला-बदली। इस घिनौने खेल में लोग एक रात के लिए दूसरे की पत्नी के साथ रिलेशन बनाते हैं। अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाइफ स्वैपिंग यूरोपियन देशों में मशहूर है, लेकिन भारत में भी अब ये खेल खेला जाने लगा है। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप भी बनाए जाते हैं, जिनमें इस तरह के कपल्स एक-दूसरे से जुड़ते हैं। फिर आपसी रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ संबंध बनाते हैं।

कई बार इस तरह के गेम के लिए बकायदा बड़े ग्रुप भी तैयार किए जाते हैं। ड्रॉ निकाला जाता है, जिससे तय होता है कि कौन, किसकी पत्नी के साथ जाएगा। नए-नए तरीकों से वाइफ स्वैपिंग का ये गेम भारत में भी घुसपैठ कर रहा है। इस तरह के गेम में पति-पत्नी दोनों की मर्जी शामिल होती है, इसलिए ज्यादातर मामलों में ये खबरों का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन कई बार पति जबरन पत्नी को दूसरे शख्स के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करता है।

ये भी पढ़ें...