सावन में बाबा श्री मेटश्वरनाथ के यहां भक्तो की सैकड़ो की संख्या में लोग दूर दूर से पहुंचे दर्शन के लिए

Share

सहरसा : सावन के शुभ अवसर पर दूर दूर से सभी श्रद्धालु पहुंचे बाबा श्री मेटश्वरनाथ को जल चढ़ाकर उनकी पूजा अर्चना करते नजर आए वही आए दिन हर रोज श्री मेटश्वरनाथ मंदिर में भक्तो की भीड़ उमरी रहती हैं। लेकिन सावन के शुभ अवसर पर सभी भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उन्हे जल चढ़ाकर उनसे अपने मन की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते है । वही मंदिर प्रांगन के बाहरी हिस्से में फुल, प्रसाद , माला, बच्चो के खिलौने और पूजा करने के बाद भक्तों के रुकने का भी प्रबंध किया जाता है वही कुछ भक्त मुंगेर से जल भरकर बाबा श्री मेटश्वरनाथ को पैदल यात्रा कर जल चढ़ाते भी नजर आए । वही भक्तो की ज्यादा भीड़ भाड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन बल की तैनाती भी की गई है ताकी किसी भी तरह की कठिनाई भक्तों को ना उठानी पड़े । वही हर साल की भाती इस साल भी बाबा श्री मेटश्वरनाथ की पूजा अर्चना भक्तो ने बड़ी ही धूम धाम से किया और मंदिर प्रांगण के बाहर लगे हुए मेला का उत्साह भी हर्षा उल्लास के साथ मनाया ।

सहरसा से चेतन सिंह की खास रिपोर्ट

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!