आजमगढ़ । निजामाबाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, यह दोनों गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे, दिनांक 15.07.23 को सूरज सेठ पुत्र मदन सेठ निवासी ग्राम कस्बा सरायमीर थाना सरायमीर ने थाना पर शिकायत किया कि विपक्षी 1.काजीम अली पुत्र स्व0 कल्वे हसन 2.अबुहसन पुत्र स्व0 कल्वे हसन निवासीगण निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों को आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग तथा धार्मिक भावना को आहत किया गया है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 316/23 धारा 295,504,506 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट बनाम 1.रहबर अली पुत्र कल्वेहसन 2.काजिम अली पुत्र कल्वेहसन 3.अबूहसन पुत्र कल्वेहसन निवासीगण ग्राम निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, दिनांक- 16.07.2023 को नि0अ0 सूर्यवंश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित काजीम अली पुत्र स्व0 कल्वे हसन व अबुहसन पुत्र स्व0 कल्वेहसन को खुदादादपुर से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया




