देवो यादव देसी कट्टा गिरफ्तार वही 50 हजार का इनामी हीरा यादव गिरफ्तार

Share

पतरघट / सहरसा ( रिपोर्ट– चेतन सिंह ब्यूरो चीफ ) पतरघट पुलिस ने सोमवार की रात मरनमा वार्ड 01 निवासी देवो यादव के घर गुप्त सूचना पर पतरघट पुलिस ने छापेमारी करते एक देसी कट्टा बरामद करते देवो यादव को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर परि पुअनि नन्दन कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से पतरघट थाना क्षेत्र के मरनमा वार्ड 01 निवासी देवो यादव पिता स्व.भुमि यादव के घर छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद करते उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ पतरघट थाना कांड संख्या 218/24 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वही देवो यादव के परिजनों का कहना है कि देबू यादव संत परवर्ती के लोग हैं साजिश के तहत कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उनको फसाया गया है।अशोक कुमार सिंह का हत्या के अप्राथमिकी अभियुक्त हीरा यादव गिरफ्तार वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि सोनवर्षा पुलिस द्वारा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार बदमाश चण्डी स्थान जम्हरा वार्ड 11 निवासी हीरा यादव पतरघट थाना क्षेत्र के मामले में पतरघट कांड संख्या 159/24 एवं पतरघट थाना कांड संख्या 86/24 में भद्दी निवासी अशोक कुमार सिंह का हत्या के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। जो दोनों कांड में फरार चल रहा था। सोनवर्षा पुलिस द्वारा गिरफ्तार 50 हजार का इनामी बदमाश हीरा यादव को पतरघट पुलिस द्वारा मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई