दुकान में लगा आग कपड़ा सहित १ लाख रुपए अन्य सामान जल कर राख

Share

दो युवक पर लगा आरोप

पतरघट सहरसा। पतरघट बाजार में रविवार की देर रात एक कपड़ा दुकान में आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपए की कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हुआ। आसपास के लोगों के द्वारा हल्ला करने पर पीड़ित दुकानदार मनोज साह जब देखा तो सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया था।पतरघट वार्ड 4 निवासी पीड़ित दुकानदार मनोज साह पिता मदन साह ने थाना में आवेदन देते हुए दो युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि साजिश के तहत दुकान में दो युवक के द्वारा आग लगाया गया है जो की सीसीटीवी कैमरा में आ रहा है।थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ / चेतन सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!