बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट के रावण का दहन
CM नीतीश, राज्यपाल आर्लेकर व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तीर चलाकर किया रावण का वध, गांधी मैदान में 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, क्रेन से हुई हनुमान की एंट्री, गया में भी 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन.
बिहार : गांधी मैदान में 80 फीट का रावण, 75 फीट का मेघनाद और 70 फीट के कुंभकरण को जलते देखने के लिए शनिवार को लोग अपने परिवार के संग पहुंचे। रावण वध को नजदीक से देखने के लिए लोग दोपहर से ही गांधी मैदान पहुंचने लगे थे। शाम चार बजते-बजते पूरा गांधी मैदान लोगों से खचाखच भर गया। लेकिन लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। जिधर नजर घुमाईए लोगों की भीड़ ही नजर आ रही थी। हर कोई रावण, मेघनाद और कुंभकरण की ओर एक टक नजर लगाए बैठेथे कि कब लंका दहण का कार्यक्रम शुरू होगा।
क्रेन से हुई हनुमान जी की एंट्री :
गांधी मैदान में हनुमान जी की क्रेन से एंट्री होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। हनुमान जी की शानदार एंट्री देख लोग खूब जोर-जोर से जय बजरंग बली के जयकारे भी लगाने लगे। हनुमान जी गांधी मैदान में गदा लहराते हुए लंकेश के सोने की लंका में पहुंचे और फिर अपनी पूंछ से लंका में आग लगा दी। सोने की लंका देखते ही देखते राख हो गई। राम-लक्ष्मण की झांकी ने लोगों का मोहा मन : हनुमान ने लंका में आग लगाकर जब अपना काम कर दिया तो फिर भगवान राम और लक्ष्मण की झांकी निकली राम-लक्ष्मण की झांकी देख लोग हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे। ऐसा लग रहा था जैसे मानो भगवान श्री राम साक्षात गांधी मैदान में आ गए हो। ये मनोरम दृश्य देख लोग भावुक हो उठे। प्रभु श्री राम लोगों को आशीर्वाद देते हुए बढ़ते रहे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उतारी आरती :
रावण वध शुरू होने से पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिर रामलीला शुरू हुई और रावण दहन कार्यक्रम शुरू हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर किया रावण वध कार्यक्रम की शुरुआत : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्वविजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया।
धू-धू कर जला लंकेश :
मंच से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने हाथों में
तीर-धनुष लेकर रावण की ओर प्रतीकात्मक वार किया फिर रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदान में आगे बढ़ा।
ब्यूरो रिपोर्टर / चेतन सिंह
