पूरे भुलई के सालाना उर्स में अकीदतमंदों का आना हुआ शुरू, भीड़ बढ़ने के साथ ही सज गई दुकाने!

Share

तीन दिवसीय सालाना उर्स में हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु…..

फूलपुर एक्सप्रेस

फूलपुर,प्रयागराज। सूफी संत चिश्ती हजरत मौलाना सैयद शाह सिकन्दर अली रहमतुल्लाह अलय भुलई बाबा का 150वां तीन दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार से शुरू हो रहा है। बाबा की मजार पर अकीदतमंदों ने अपने मन की मुरादे मांगने के लिए सोमवार से ही आने शुरू हो गये। मंगलवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सालाना उर्स में झूले,सर्कस तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए ट्रेन की सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

सालाना उर्स में बुधवार शाम को बाद नमाज असर गुस्ल का कार्यक्रम आये हुए अकीदतमंदो द्वारा फतीहा पढ़कर बाबा की मजार पर रात्रि बारह बजे चादरपोशी किया जायेगा। बृहस्पतिवार सुबह फजर नमाज बाद कुरानखानी व दोपहर महफिल समां कौव्वाली के बाद कुलशरीफ का फतीहा का आयोजन किया जाएगा। मेले में गृहस्थी के सामानों की दुकानें, मिठाइयां पकवान तथा 56 वर्षों से अपनी पकौड़ी के लिए विख्यात लल्लू पागलवा की दुकान पर भी भीड़ उमड़ने लगी हैं ।

रिपोर्ट… ब्यूरो कार्यालय प्रयागराज 

Leave a Comment

error: Content is protected !!