एक माह बीतने के बाद भी समाचार पत्र विक्रेता की बाइक चोरी का पता लगाने में पुलिस असफल, समाचार पत्र विक्रेताओं ने पुलिस के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन,अखबार न बाटने की दी चेतावनी !

Share

पुलिस जांच की सुस्त रवैया पर उठाए सवाल…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

अंबारी ( आजमगढ़ )। अंतिम संस्कार में शामिल होने दुर्वासा धाम गए समाचार पत्र विक्रेता की बाइक चोरी का पता न चल पाने पर आक्रोशित समाचार पत्र विक्रेताओं ने अम्बारी में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । समाचार पत्र विक्रेताओं ने चेतावनी दिया है कि अगर पुलिस द्वारा बाइक बरामद नही किया गया तो अखबार का वितरण नही किया जाएगा ।

पवई थाना क्षेत्र ओरिल बनपुरवा गांव निवासी तुलसी राजभर पुत्र हुब्बा राजभर 3 अगस्त को दुर्वासा धाम पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वह अपनी बाइक दुर्वासा धाम के घाट पर खड़ी किए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गयी। वापस आने के समय बाइक के पास गए लेकिन उनकी स्प्लेंडर बाइक मौके पर नहीं मिली। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना दुर्वासा पुलिस चौकी में दी गयी। समाचार पत्र विक्रेता द्वारा फूलपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया । समाचार पत्र विक्रेता संघ फूलपुर के तहसील अध्यक्ष राम सागर यादव का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लिया । 1 महीने बीतने के बाद भी पुलिस अभीतक पुलिस द्वारा बरामद नही किया गया । अगर पुलिस ने तुलसी राजभर समाचार पत्र विक्रेता की बाइक पुलिस नही बरामद करती है कि तो अखबार वितरण बन्द कर दिया जाएगा ।

इस मौके पर तुलसी राजभर ,राम सागर यादव ,सजंय कुमार यादव ,विशाल यादव ,वीरेन्द्र ,घनश्याम ,भोला ,ओंकार तिवारी ,रामेश्वर आदि ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल बाइक बरामद करने मांग उच्चाधिकारियों से किया है ।

रिपोर्ट…. वीरेंद्र कुमार यादव 

Leave a Comment

error: Content is protected !!