आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, उपजिलाधिकारी ने कांटा फीता किया वृक्षारोपण

Share

आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, निशुल्क हुआ स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण….

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर पर चिकित्सा अधीक्षक डा अखिलेश कुमार के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, मालूम हो कि आयुष्मान आरोग्य शिविर हर माह के चतुर्थ शनिवार को प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जायेगा,

शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी फूलपुर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी द्वारा फीते को काटकर किया गया, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया, उप जिलाधिकारी वह चिकित्सकों ने मिलकर परिसर में वृक्षारोपण किया । शिविर में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अपने काउंटर पर बैठकर मरीजों का उपचार किये । शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की गई । शिविर में कुल 457 मरीजों का उपचार निशुल्क किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!