प्रेमी युगल (युवक-युवती) का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, फैली सनसनी!

शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी….. 

फूलपुर एक्सप्रेस 

गंगानगर, प्रयागराज। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर फंदे पर एक युवक व एक युवती का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के समीप मनसौता नदी किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष व एक युवती जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष का शव लटकता हुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धीरे- धीरे गांव सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त में जुट गई।

दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों भाग निकले थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जमानत पर जेल से आया था बाहर इधर, कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के स्वजन लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी।

ये भी पढ़ें...