22 राउंड की काउंटिंग बाकी… लालगंज में सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज आगे, भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर 85,460 वोटों से पीछे

आजमगढ़ । लालगंज लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। लालगंज लोकसभा की मतगणना चकवल में चल रही है। 30 वें राउंड में लालगंज लोकसभा का फैसला आ जाएगा। सबसे पहले बैलेट वोट गिने जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक फाइनल नतीजे जारी होंगे। इस बार लालगंज लोकसभा से भाजपा की नीलम सोनकर का मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी दरोगा सरोज से है। वहीं बसपा ने डा. इन्दु चौधरी को मैदान में उतारा है।

• आठवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज आगे चल रहे हैं। उन्हें 1,34,216 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को 63725 को बीएसपी की इंदु चौधरी को 92474 वोट मिले हैं।

• सात राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज आगे चल रहे हैं। उन्हें 114798 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर 55379 और बसपा की इंदु चौधरी को 82003 वोट मिले हैं।

• छठवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज आगे चल रहे हैं। उन्हें 98359 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर 70686 और बीएसपी इंदु चौधरी 47729 को वोट मिले हैं।

• पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज आगे चल रहे हैं। उन्हें 82371 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को 57187 और बीएसपी की इंदु चौधरी को 39040 वोट मिले हैं।

• चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज 14,212 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 43708 वोट मिले हैं। वहीं प्रत्याशी नीलम सोनकर को 29,496 और बसपा की इंदू चौधरी को 20,016 वोट मिले हैं।

• तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज 10543 वोटों से आगे चल हैं। उन्हें 31,111 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर को 20,568 वोट मिले हैं।

• दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज 17,546 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 33,291 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर को 15,745 और बीएसपी की प्रत्याशी इंदु चौधरी 22,165 वोट मिले हैं।

• पहले चरण की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर 412 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें 2458 वोट मिले हैं।

• गठबंधन प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज दूसरे पर नंबर हैं। उन्हें 2046 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी की उम्मीदवार इंदु चौधरी सबसे पीछे चल रही हैं। उन्हें 1642 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें...