दुर्घटना……
Phoolpur express
नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर में दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर पड़ने वाले गोकुलपुरी स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया जिसके गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, व कई लोग घायल भी बताए जा रहे, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने पर दिल्ली मेट्रो ने भी अपने एक्स हैंडल से इस दुर्घटना की जानकारी दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई गाडिया क्षतिग्रस्त हो गई है।
दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि गुरुवार सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया। इसमें पाँच लोग घायल हुए, जिन्हें फ़ौरन इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। सड़क से मलबा हटा दिया गया है ताकि यातायात प्रभावित न हो।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 246







