फूलपुर आजमगढ़ : विश्व कैंसर दिवस मनाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर कैंसर बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर शशिकांत चिकित्सा अधीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया संगोष्ठी में डॉक्टर मोहम्मद अजीम ने कैंसर बीमारी से बचाव के लिए उपस्थित जनमानस को विस्तार पूर्वक बताया हमें अपने जीवन दिनचर्या में सुधार लाना होगा धूम्रपान अल्कोहल पान नशा से दूर रहना होगा , हमें प्रतिदिन एक्सरसाइज व्यायाम करना होगा हमें अपने मोटापे को कम करना पड़ेगा इसके लिए जरूरी है हम नियमित व्यायाम करें और हमारा जीवन जो आराम तलब होता जा रहा है यह भी कैंसर बीमारी का एक प्रमुख कारण है चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत ने उपस्थित जन समूह से अपील किया कि आप क्षेत्र में जाकर जागरूकता फैलाने की कोशिश करें कि शासन स्तर से कैंसर बीमारी से बचाव के लिए हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि इस समय विश्व में मरने वाला छठा व्यक्ति कैंसर रोग से ग्रसित होता है. संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा आर बी वर्मा ने किया । संगोष्ठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ के सभी चिकित्सक सभी स्वास्थ्य कर्मी दूर दराज से आज हुए मरीज एवं उनके अटेंडेंट उपस्थित रहे







