राम मंदिर की फोटो एडिट कर फहराया पाकिस्तानी झंडा, नीचे लिखा- ‘बाबरी मस्जिद’

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद देश-विदेश में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है तो दूसरी ओर कुछ लोग सद्भाव को खराब करने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के गडग जिले से सामने आया। जहां एक शख्स ने राम मंदिर की फोटो एडिट कर उस पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इसके साथ ही नीचे लिखा- बाबरी मस्जिद। हालांकि पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में लिया है। राम मंदिर की विकृत तस्वीर साझा करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसका नाम ताजुद्दीन दफेदार है। उसने फेसबुक पोस्ट में राम मंदिर के ऊपर पाकिस्तानी झंडे लगाकर नीचे ‘बाबरी मस्जिद’ लिख दिया था। जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ, तो गडग में हिंदू समर्थक कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने ताजुद्दीन दफेदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से विवादित पोस्ट डिलीट करवा दिया है।

ये भी पढ़ें...