संगठन का चुनाव……
फूलपुर, आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की फूलपुर तहसील शाखा का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के दो दावेदार थे इसके चलते चुनाव कराया गया। जिसमे करुणेश सिंह को 35 मत और शैलेश यादव को 26 मात प्राप्त हुए, 9 मत अधिक पाकर करुणेश सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अन्य पदो पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन मंडल सुरेन्द्र यादव और अरुण कुमार इसकी ने घोषणा की साथ ही नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
तहसील सभागार में जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी और जिला मंत्री लालधर यादव, चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र यादव और अरुंकुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्र मांगे। सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ। लिहाजा अध्यक्ष पद को छोड़ कर सर्व सम्मति से कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित कर दी गई। इसमें धर्मेंद्र गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखवीर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू गिरी मंत्री, नागेंद्र तिवारी उपमंत्री, महेश प्रजापति कोषाध्यक्ष और और रामनारायन पांडे को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा होते ही तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष करुणेश सिंह ने कहा कि वह लेखपालों के हित में काम करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रामजीत यादव, संतोष मिश्रा, शबेनूर, सुमन, चंद्रकांता यशपाल , सोनम सिंह ,महेंद्र गुप्ता आदि लोग थे।
