चोरी करने के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 

Share

चोरी के आरोपी की गिरफ़्तारी……

फूलपुर। प्रयागराज पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस द्वारा समरसेबल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विनय सिंह यादव पुत्र मंथ लाल यादव निवासी रसूलपुर मैलहन थाना फूलपुर के खेत में लगे समरसेबल को खोलकर चोरी कर लेने के संबंध में फूलपुर पुलिस द्वारा जिसमें एक व्यक्ति को सुनील कुमार सरोज उर्फ सोनी सरोज पुत्र पन्नालाल सरोज ग्राम कोनार को मौके पर पकड़ लिया था जिसमें फरार दूसरे अभियुक्त राजा बाबू उर्फ अरविंद पुत्र कल्लू निवासी मैलवन थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह यादव,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!