सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुंचे चर्चित पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह, भीड़ हुई बे काबू बुलानी पड़ गई पुलिस

स्टारड्रम का जलवा……

वाराणसी। चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं। अभिषेक और सनी का म्यूजिक एलबम एक दिन पहले बुधवार को ही लांच हुआ है। इसी के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सनी लियोनी ने कहा कि मैं वाराणसी आकर काफी एक्साइटेड हूं। अगर मुझे कोई आध्यात्मिक स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिलती है, तो जरूर काम करूंगी। वहीं, अभिषेक सिंह ने कहा कि सनी लियोनी के साथ मेरा गाना आया है। गाने के बोल हैं मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं। उन्हें उम्मीद है कि फैंस को ये सांग काफी पसंद आएगा। अभिषेक ने एल्बम का गाना गाकर सुनाया। हम लोग सनी के साथ बनारसी चाय और बनारसी पान का लुत्फ उठाएंगे।

मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं इस रैप सॉन्ग को अभिषेक सिंह ने खुद गाया है। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने ये गाना रिलीज किया है। 2 मिनट 53 सेकेंड के इस गाने में अभिषेक सिंह ने ब्लैक ड्रेस के साथ रेड जैकेट कैरी की है। इसके अलावा कई सीन में पार्टी वेयर शर्ट में भी नजर आए हैं। जबकि सनी लियोनी रेड कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं।

अभिषेक सिंह की पत्नी भी हैं डीएम, गुजरात चुनाव में फोटो हुई थी वायरल

 

अभिषेक सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 25 अक्टूबर को रैप सॉन्ग के बारे में बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया। सनी लियोनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा।

अभिषेक सिंह ने नाना पाटेकर के थप्पड़ कांड पर कहा कि किसी भी सेलिब्रिटी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैंने भी वो वीडियो देखा है। बहुत गलत हुआ है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित मुझसे संपर्क करें। मैं उसकी मदद करूंगा। सरकार और कानून को अपना काम करना चाहिए। अभिषेक संग सनी लियोनी ने गंगा आरती में शामिल होकर गंगा आरती की वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन भी किया और गंगा जी में नौका विहार भी किया

अभिषेक सिंह और सनी लियोनी ने वाराणसी में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने सबसे पहले सनी लियोनी का वाराणसी में स्वागत किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि- कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है। हम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस आए हैं। सनी जी हमारे साथ गाने में हैं तो हम उन्हें भी साथ लाए हैं और उनकी पूरी टीम भी साथ में आई है। वहीं, पहली बार वाराणसी आईं सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम के बारे में भी जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!