रामलीला, संगीतमय श्री राम कथा में शनिवार की रात कथा सुनने श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी

Share

रिपोर्ट  – रियासत हुसैन

फूलपुर। फूलपुर में चल रही रामलीला और संगीतमय श्री राम कथा में शनिवार की रात कथा सुनने श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान देवी गौरी प्रिया ने कहा कि भगवान श्री राम का अवतार समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए हुआ था। उन दिनों संपूर्ण जगत रावण के सामाराज्य वाद, सामंतवाद, और आतंकवाद से त्रस्त था। प्रभु श्री राम ने अपने आदर्श और अदम्य साहस और त्याग बलिदान से सही दिशा में संघर्ष करने की शिक्षा दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य चरित्र से महान होता है। समाज और राष्ट्र हित में संत कवि तुलसी दास की भूमिका की सराहना किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने कर्तव्यों को समझते थे उन्होंने पुत्र,भाई, शिष्य, भाई, मित्र, राजा, पिता के रूप में अपने सभी कर्तब्ब्यो का पालन किया। इस दौरान कथा वाचिका ने पुष्प वाटिका में राम, लक्ष्मण और माली का बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रसंग सुनाया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई