2 हफ्ते से जला ट्रांसफार्मर गांव के 50 घर अंधेरे में लोगों को हो रही काफ़ी परेशानी

Share

गांव में अंधेरा व्याप्त है लोगों को पानी आदि की समस्या भी हो रही है वहीं गांव में विषैले व जंगली जानवरों का रात्रि भ्रमण पर खतरा बना हुआ है 

फूलपुर। तहसील क्षेत्र के फूलपुर देहात के 50 घरों के परिवार दो सप्ताह अंधेरे में रहने को मजबूर , गांव में लगा ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत सुविधा से गांव पूरी तरीके से वंचित है। फूलपुर नगर पंचायत से लगे गांव में बिजली न होने से ग्राम वासियों को काफी दिक्कतें हो रहीं जहां पूरे गांव में अंधेरा व्याप्त है लोगों को पानी आदि की समस्या भी हो रही है वहीं गांव में विषैले जंगली जानवरों का रात्रि भ्रमण पर खतरा बना हुआ है , इस संबंध में मंगलवार को ग्राम निवासियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर पहुंचकर बिजली विभाग के विरुद्ध नारा लगाते हुए यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है और इसके लिए स्थानीय ग्राम प्रधान सहित बिजली विभाग के आजमगढ़ कार्यालय व स्थानीय जेई को भी अवगत कराया गया है

लिखित शिकायत के बाद भी इस पर विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फूलपुर तहसील क्षेत्र का फूलपुर देहात ग्राम सभा के रेलवे लाइन पार पुरवा में लगभग 50 घरों का परिवार रहता है बिजली ना आने से लोगों को पानी, रौशनी ,मोबाइल चार्जिंग विषैले जीव का खतरा आदि समस्या बनी हुई है। इस अवसर पर अजय सोनी, संदीप सोनी, पंचम, रामधनी,मनोज, संतोष प्रजापति,दयाराम आदि लोग रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!