आजमगढ़। जिला प्रशासन पुलिस विभाग निर्देशानुसार तात्कालिक प्रभाव से जनहित में निम्नलिखित निरीक्षक / उ०नि० ना०पु० का स्थानान्तरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर किया गया है। सर्व-सम्बन्धित सूचित होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
जिसमें निरीक्षक विकास चन्द्र पाण्डेय प्र०नि० सिधारी, निरीक्षक श्री विजय प्रताप सिंह
प्र0नि० अतरौलिया, निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी प्र०नि० दीदारगंज सहित उ0नि0 श्री विनय कुमार दुबे थानाध्यक्ष बरदह को गैर जनपद स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त किया गया है निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेयवाचक- पु०अ० को प्र०नि० कोतवाली बनाया गया है,निरीक्षक राज कुमार सिंह प्र०नि० कोतवाली को प्र०नि० मेहनगर भेजा गया है निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह को प्रभारी यू०पी०- 112 से प्र०नि० सिधारी का जिम्मेदारी दिया गया है।निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय प्र०नि० जीयनपुर को प्र०नि० थाना कोतवाली सरायमीर बनाया गया,वहीं उ0नि0 विवेक पाण्डेय थानाध्यक्ष सरायमीर को थानाध्यक्ष जीयनपुर बनाया गया, उ0नि0 विनय कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेंहनगर को थानाध्यक्ष बरदह की जिम्मेदारी दी गई, उ0नि0 सविन्द्र राय पुलिस लाइन से अब थानाध्यक्ष अतरौलिया बनाया गया, उ0नि0 श्री अनिल कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेहनाजपुर को थानाध्यक्ष दीदारगंज का कार्यभार सौंपा गया, उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मिश्रा प्र०चौ० बनकट, थाना मुबारकपुर को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर का कार्यभारसौंपा गया। स्थानांतरण की प्रक्रिया में कुल 13 विभागीय स्थानांतरण किए गए जिसमें निरीक्षक उप निरीक्षक व चौकी इंचार्ज शामिल रहे।
