बिल्ली समझ कर लाई बच्चा निकाला ब्लैक पैंथर वायरल वीडियो बनी सनसनी विश्व के हर कोने में इस लड़की की दरिया दिली का आश्चर्यजनक चर्चा

Share

सड़क के किनारे एक छोटे से काले बिल्ली नुमा बच्चे को देखा था तो उसे लगा कि ये बिल्ली का बच्चा है

रूस। हम सभी के इर्द-गिर्द प्रेम, क्रूरता या अनजाने में दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं होती है जो बेहद शॉकिंग होती है। इन घटनाओं पर प्रत्यक्ष प्रमाण के बिना यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें जानवर से बेहद लगाव होता है। ये लोग अगर कहीं लावारिस जानवर देखते हैं तो उसका राह चलते देखभाल करते है या ज्यादा दरियादिली दिखाते हुए उन्हें घर लाकर पालते पोसते हैं। लेकिन कई बार जो जैसा नजर आता है, वैसा होता नहीं है। सोशल मीडिया पर एक महिला की स्टोरी खूब वायरल हो रही है। इस महिला ने एक लावारिस जानवर को बिल्ली का बच्चा समझकर घर लाने की गलती कर दी। जैसे ही ये जानवर बड़ा हुआ सबके होश उड़ गए। महिला ने जिसे बिल्ली का बच्चा समझा वो असल में जब अपने असली आकार में आना सुरु हुआ तो पैंथर निकला। महिला ने जब सड़क के किनारे एक छोटे से काले बिल्ली नुमा बच्चे को देखा था तो उसे लगा कि ये बिल्ली का बच्चा ही है। महिला उसे सड़क से उठाकर घर ले आई। वो बच्चे को अपने साथ ही रखती थी। उसे अपने साथ सुलाती थी, दूध पिलाती थी। लेकिन जैसे-जैसे ये बच्चा बड़ा होने लगा, महिला को समझ आ गया कि लगता है उससे बड़ी गलती हो गई है। महिला जिसे बिल्ली समझ रही थी वो असल में पैंथर निकला। दयनीय हाल में मिला था बच्चा- सोशल मीडिया पर महिला ने अपनी स्टोरी एक वीडियो के जरिये शेयर की। इसमें देखा गया कि जब पैंथर का बच्चा महिला को मिला था, उस समय बच्चे की हालत काफी दयनीय थी। वो सड़क के किनारे धूल में सना हुआ मिला था। महिला ने उसे बड़ी सावधानी से उठाया और अपने साथ घर ले आई। शुरुआत के कुछ दिनों में महिला ने इसकी काफी | देखभाल की। बच्चे को फॉयल में लपेट कर गर्म रखा जाता था। महिला के पास एक कुत्ता था, जिसके साथ धीरे-धीरे बच्चे की दोस्ती होने लगी। महिला के डॉग और इस बच्चे के बीच काफी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे बच्चा बड़ा होने लगा और महिला को समझ आ गया कि जिसे वो बिल्ली समझकर पाल रही है, वो असल में पैंथर का बच्चा था। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, उसके दांत नुकीले होते गए। ये पैंथर महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। साथ ही वो अपने दोस्त डॉग के साथ भी काफी मस्ती में खेलता व रहता है, सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों ने इस स्टोरी को देख आश्चर्य जताया,और तरह तरह के कमेंट भी कर रहे।

वायरल सनसनी बनी यह घटना :

21 सितंबर को अपने प्रारंभिक शेयर के बाद से, वीडियो को 9.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, साथ ही दर्शकों से कई लाइक और टिप्पणियां मिली हैं जो इस अविश्वसनीय कहानी से स्तब्ध और प्रेरित हुए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई