मीरजापुर : जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति द्वारा संचालित कार्यो की समीक्षा जीवन धारा नमामि गंगे संस्था की पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल जिला गंगा समिति श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला गंगा समिति अरविन्द राज मिश्र के साथ बैठक की गयी। बैठक में मुख्य तीन बिन्दुओ पर चर्चा की गयी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जीवन धारा माॅड्यूल, अर्थ गंगा मिशन, जीवन धारा माॅड्यूल (गंगा ग्रामो की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में) एवं गंगा ग्राम संस्तुति से सम्बन्धित मुख्य विषयो पर चर्चा की गयी। बैठक में जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ हरिओम शर्मा ने गंगा ग्रामों में नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत गंगा के किनारे वाले गंगा ग्राम ग्रामो में प्लास्टिक मुक्त अभियान, सफाई कर्मियो की तैनाती, सोख्ता गढ्ढा एवं नालियो का निर्माण.
