स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सीएम योगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किए माल्यार्पण कर चलाया चरखा

Share

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने सोमवार सुबह को टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और इसके बाद शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से सीएम गोलघर स्थित गांधी आश्रम गए वहां गांधी जयंती के कार्यक्रम में शरीक हुए। सीएम योगी ने चरखा भी चलाया। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी, पीपीगंज में एक दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी इस अवसर पर लाभार्थियों को 20 ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण वितरित करेंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी में नव निर्मित हास्टल, गोशाला के अलावा अन्य कई नव निर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!