आजमगढ़ महोत्सव की तैयारी सुरु

Share

रिपोर्ट मनोज गुप्ता

आजमगढ़ : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आजमगढ़ महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है और इस तैयारी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित बच्चों व नौजवानों में स्वास्थ्य, मनोरंजन व व्यवसायिक क्षेत्र का समावेश करने की पूरी कोशिश भी की जा रही है साथ ही आजमगढ़ महोत्सव में लोगों की उम्मीदें तब और बढ़ जाती है जब आजमगढ़ जिले के आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भोजपुरी जगत के जाने-माने सुपरस्टार व गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सांसद हो जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार आजमगढ़ महोत्सव का कार्यक्रम दिनांक 18.09.2023 से 24.09.2023 के मध्य आई०टी०आई० मैदान में आयोजित किया जायेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न उत्पादों के स्टाल, मेगा इवेन्टस प्रतियोगितायें, पारम्परिक लोकगीत तथा भोजपुरी गजल एव सुभम संगीत का आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद से सम्बन्धित जनपद आजमगढ़ तथा अन्य जिले के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। कार्यक्रम में आम लोगों से लेकर खास लोगों के लिए मनोरजन के कार्यक्रम एवं वाणिज्यिक गतिविधियों होगी। आजमगढ़ महोत्सव में नौका दौड़, रिक्शा दौड़ का भी आयोजन किया जायेगा। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम हेल्दी बेवीसो जैसे प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जायेगा तथा विभिन्न प्रकार की गोष्ठियाँ हाट गैलेरी और पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जायेगा। कुल मिलाकर इस वर्ष का आजमगढ़ महोत्सव अपने में एक ऐतिहासिक आयोजन होगा जिससे आजमगढ़ की विकास का रास्ता भी खुलेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई