स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

घोसी उपचुनाव; यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा– सपा मुखिया अखिलेश यादव

Share

घोसी मऊ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए, सभी लोग बूथ पर हर हालत में वोट करें। कहा कि भाजपा ने यहां मंत्रियों की फौज उतार दी है, ताकि चुनाव में गड़बड़ी की जा सके। जनता को इसका डटकर मुकाबला करना है, पीछे नहीं हटना है। भाजपा जनता से हारती है तो प्रशासन को आगे करती है। इसलिए वोट के अधिकार के लिए घोसी विधानसभा के उपचुनाव में डटकर मुकाबला करें। घोसी की जनता प्रशासन से नहीं डरती है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने 10 सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि घोसी का संदेश प्रदेश में नहीं, पूरे देश में जाएगा। भाजपा अपना स्वार्थ साध रही है। इससे जनता अब जाग चुकी है। यहां के लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। बिजली केवल चुनाव के लिए आ रही है। गरीब को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। इलाज नहीं, डाक्टर नहीं, गरीब को अपने हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। एबुलेंस जो सपा के समय चली थी, उसे उसी हाल में छोड़ दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!