बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत।

Share

रिपोर्ट —रियासत हुसैन

फूलपुर आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर सूर्या ढाबा के पास शनिवार की शाम सात बजे बाइक सवार राजगीर मिस्त्री और मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहा राजगीर मिस्त्री की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई परिजन उसे वापस घर लेकर चले गए। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं पहने था। अहरौला थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी असलम 52 पुत्र इस्लाम राजगीर मिस्त्री का काम करता है। शनिवार को काम करने के बाद अपने साथी समसल्ली पुर गांव निवासी राजगीर मजदूर राजकुमार 20 को बाइक से लेकर घर जा रहा था। बाइक असलम चला रहा था। जगदीशपुर सूर्या ढाबा के पास पहुंचे थे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में असलम सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर में काफी चोटे आई। घायलों को फूलपुर ट्रामा सेंटर भारती कराया गया। जहा असलम की हालत गंभीर देख उसे जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में असलम ने दम तोड दिया। घायल मजदूर का प्राइवेट अस्पताल में राजकुमार का इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!