BALLIA NEWS : आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित 20 कार्यकत्रियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Share

BALLIA NEWS : आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित होने के बाद नियुक्ति पत्र का वितरण विकास भवन सभागार में बुधवार को किया गया। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सबको नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्य सेविका पद के कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करें। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सीयर से 6, नगरा से 7, रसड़ा से 3 चिलकहर से 3 एवं दुबहड़ से एक कार्यकत्री सहित कुल 20 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। बाल विकास परियोजना सीयर की नीलम वर्मा, निलमा देवी, प्रेम कुमारी, गीता देवी, विमला देवी, सुभावती देवी, बाल विकास परियोजना रसड़ा की शीला तिवारी, इन्दु चौबे व माला पांडे, बाल विकास परियोजना नगरा के मुअली देवी, ज्ञान्ती सिंह, नयनशीला वर्मा, आशा सिंह, शारदा देवी, लालमुन्नी देवी व उर्मिला देवी, बाल विकास परियोजना चिलकहर की रंजना सिंह, पार्वती देवी, माया यादव एवं बाल विकास परियोजना दुबहड़ की पूनम यादव को नियुक्ति प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं संबधित बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविकाये भी उपस्थित रही। इस अवसर पर डीडीओ रााजित राम मिश्रा, डीपीओ के. एम पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई