राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीन प्रारूप में चयनित हुए 42 बच्चे

Share

सहरसा बिहार : 21 जुलाई से 23 जुलाई तक स्थानीय बरियाही बाजार स्थित नवोदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित 31 वां नवोदय विद्यालय रीजनल क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें पटना संभाग के तीन राज्य बिहार , झारखंड और पश्चिम बंगाल में संचालित कुल 82 नवोदय विद्यालय के 225 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें से तीन स्तर के ट्रायल मैच आयोजित हुआ था। जिसमें अंडर-14 , अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ियों का चयन किया गया। उक्त सभी चयनित खिलाड़ी आगामी नवोदय विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में पटना संभाग की ओर से हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों के चयन में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई थी। सभी खिलाड़ी के लिए बल्लेबाजी , गेंदबाजी के अलावे क्षेत्ररक्षण और विकेटकीपिंग सहित अन्य प्रतिभाओं का अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसके चयन के लिए नामित सदस्यों की टीम ने बारीकी से खिलाड़ियों के एक-एक खेल प्रतिभा का बारीकी से निरीक्षण किया। उनकी खेल प्रतिभा , कौशल और क्रिकेट के प्रति समर्पण की भी जांच पड़ताल की गई थी। जिसके बाद कुल 42 बच्चों का चयन हुआ। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के झा ने बताया कि 31 वां रीजनल क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का समापन हो गया।

अंडर – 14 में चयनित बच्चे –

जिसमें कुल – 18 बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें गिरिडीह – रौनक कुमार , साहेबगंज – सोनू कुमार साह , सहरसा – शाश्वत , मुजफ्फरपुर – आर्यन राज , समस्तीपुर – रजनीश कुमार , मधेपुरा – आदित्य आनंद , रोहतास – ऋषि राज , सिवान – सक्षम स्वराज , भोजपुर – अमित कुमार , कैमूर – हिमांशु कुमार , गोपालगंज – निखिल रंजन , सहरसा – मिठू कुमार , जमुई – आशीष कुमार , दुर्गापुर – एस के साइन इकबाल , नवादा – अतुल कुमार , बांका – सागर कुमार , सिवान – साहिल अली लातेहार – रंजन राज रवि

अंडर – 17 के लिए चयनित बच्चे – वहीं उन्होंने बताया कि अंडर 17 के लिए भी कुल 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ। 

समस्तीपुर – सौरभ कुमार , मुजफ्फरपुर – तौशिफ राजा , सिवान – प्रिंस कुमार , हजारीबाग – चंदन कुमार , रांची – सुमन कुमार महतो , मुंगेर – आयुष आनंद , रोहतास – प्रफुल्ल कुमार सिंह , हजारीबाग – चंदन मंडल , धनबाद – आशीष कुमार यादव , गिरिडीह – विराट कुमार , अररिया – अफनान फहद , सहरसा – प्रभाकर कुमार , समस्तीपुर – शशि रंजन , समस्तीपुर – आकाश कुमार , सहरसा – अंकित कुमार , रोहतास – युवराज कुमार , गिरिडीह – प्रिंस कुमार रजक  लातेहार – आनंद कुमार का चयनित किया गया है।

अंडर -19 के लिए चयनित बच्चे –

वहीं उन्होंने आगे बताया कि अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी 18 बच्चों का चयन किया गया। जिसमें बांका – आनंद राज , मधेपुरा – प्रेम कुमार , समस्तीपुर – वीरेंद्र कुमार , सिमडेगा – किशन कुमार सिंह , रांची – रोशन कुमार , गिरिडीह – सनीश कुमार मंडल , हजारीबाग – राहुल कुमार , ईस्ट चंपारण – अक्षय कुमार , सहरसा – माधव कुमार , सहरसा – अफनान अंसारी , गोपालगंज – हिमांशु कुमार , सिवान – अभिजीत कुमार , सहरसा – राजवंश कुमार , सीतामढ़ी – सत्येंद्र कुमार , अररिया – रवि प्रकाश , शेखपुरा – बाबुल कुमार , समस्तीपुर – रोहित रंजन और कटिहार – आदर्श आनंद का चयन हुआ है।

उन्होंने आगे बताया कि तीनों प्रारूप के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नवोदय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी चयनित बच्चों को साधुवाद और शुभकामनाएं दी है।

 

बिहार वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई