फूलपुर, आजमगढ़: जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी पूरी राशि ₹19,660 वापस करा दी है। साइबर हेल्पडेस्क और स्थानीय पुलिस की संयुक्त सक्रियता से यह सफलता मिली है।
घटना का विवरण
दिनांक 13.09.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्र के निवासी प्रांजल यादव पुत्र अरूण यादव (निवासी हथनौरा खुर्द) को एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘पैसा डबल करने’ का लालच दिया। जालसाज ने एक स्कैनर का उपयोग करके श्री यादव के खाते से ₹19,660 की धोखाधड़ी कर ली।
ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद, शिकायतकर्ता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसका संज्ञान लेते हुए थाना फूलपुर की साइबर टीम ने कार्यवाही शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
शिकायत प्राप्त होने पर, थाना फूलपुर के साइबर हेल्पडेस्क ने बिना समय गवाए तकनीकी जांच शुरू की। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई ₹19,660 की पूरी राशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करा दिया। इसके बाद, विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए, होल्ड किए गए रुपयों को सफलतापूर्वक शिकायतकर्ता प्रांजल यादव के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।
साइबर पुलिस टीम का विवरण
इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली थाना फूलपुर साइबर पुलिस टीम उ0नि0 दयानन्द, का0 दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, म0का0 पूजा पाण्डेय आदि अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे








