आजमगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 17 सितंबर से होगा शुरू, डीएम ने दिए निर्देश

Share

आजमगढ़:  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छोत्सव’ की थीम पर मनाया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि इस अभियान का मकसद बड़े पैमाने पर नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ना, पारंपरिक रूप से गंदे स्थलों की सफाई करना, स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सम्मान देना और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

अभियान के प्रमुख बिंदु

‘Whole of Government Approach’: यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और आवास एवं शहरी मंत्रालय के तहत SBM (ग्रामीण) और SBM (नगरीय) द्वारा सभी संबंधित विभागों और संगठनों के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय श्रमदान: 25 सितंबर, 2025 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान प्रस्तावित है, जिसमें बड़े पैमाने पर नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है।

ब्लैक स्पॉट की पहचान: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सबसे गंदे ‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान की जाएगी और उन्हें ‘स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU)’ के रूप में चिन्हित किया जाएगा। इन स्थलों को 2 अक्टूबर, 2025 तक पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईटी पोर्टल: सभी गतिविधियों को SHS-2025 IT पोर्टल (https://swachhatahiseva.gov.in) पर अपलोड करना अनिवार्य है। यह पोर्टल CTU साइटों की पहचान और मैपिंग के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में काम करेगा।

विभिन्न गतिविधियां: अभियान में जन जागरूकता, स्वच्छता शपथ, वॉकथॉन, मैराथन, वृक्षारोपण, स्वच्छ स्ट्रीट फूड चैलेंज, कचरे से कला, और सांस्कृतिक उत्सव जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

स्वास्थ्य जांच शिविर: स्वच्छता कर्मियों और श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य और कल्याण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

जन भागीदारी पर जोर

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य फोकस जन भागीदारी पर है। नागरिकों को श्रमदान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की सामान्य सफाई, जल निकायों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और कचरा डंपिंग स्थलों को साफ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विभागों में ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ पखवाड़े का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!