राष्ट्रीय लोक जनता दल की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने आज कहा कि देश में अब भारत माता बनाम इंडिया की बात होगी

Share

सहरसा बिहार:  राष्ट्रीय लोक जनता दल की जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में अब भारत माता बनाम इंडिया की बात होगी। भारत माता की संताने अपने खून पसीने की कमाई से भारत माता का आंचल भरते हैं और देश को तरक्की के पथ पर ले जाने को अग्रसर रहते हैं जबकि इंडिया की अवधारणा वाले लोग भारत माता के आंचल को फारकर गरीबों का खून चूस कर अपनी तिजोरिया भरते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ रहा है।


अर्चना आनंद ने कहा कि देश में जब भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है, देश में विकास की गति को तेजी मिली है। क्योंकि एनडीए गठबंधन के लिए राष्ट्र प्रथम है और इसके लिए भारत माता की संतान सर्वस्व समर्पण कर दिन रात एक कर लगे रहते हैं जबकि इंडिया वाले लोग देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को खंड खंड में बैठकर गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे रहते हैं जिससे अंग्रेजों से सत्ता हासिल होने के बाद भी आज तक भारत का समेकित विकास संभव नहीं हो पाया। लेकिन हाल के दिनों में एनडीए सरकार के ओजस्वी नेतृत्व करता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता की आंचल फिर से लहरा रही हैं और देश विकास की रफ्तार से दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर रहे हैं।

अर्चना आनंद ने कहा कि यही वजह है कि आज हम सबों को अपने भारत माता के आंचल को आवाज रखने के लिए एनडीए गठबंधन को मजबूत करना होगा। इसके लिए हमें राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन का समर्थन करना होगा।

 

 रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई