फूलपुर में सावन के पहले सोमवार को शिवालयो में उमड़ी भीड़, चहुओर गूंज उठा हर हर महादेव का उदघोष

Share

 

रिपोर्ट_ मनोज मोदनवाल 

फूलपुर आजमगढ़ : सावन माह प्रथम पावन दिवस रविवार को स्वागत स्वयं इन्द्र देव ने रिमझिम बारिश के बूंद बरसाए और वातावरण मनमोहक बना दिया। वही सोमवार को बढ़ी उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। पर शिव मतवालो को क्या गर्मी क्या बरसात अपने धुन में अपने प्रभु को जलाभिषेक तो करेंगे ही। श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा और चहुओर हर हर महादेव के गुंजायमान ध्वनि ने माहौल शिवमय बनाया। भगवा रंग में रंगे कांवरिया बन्धु के साथ सावन का महोत्सव हो पथ पथरीला हो, या गढ्ढा हो, फिसलन भरी राह हो,महाकाल के दीवानों मे उत्साह कम हो ये हों नही सकता।

दुर्वासा धाम में कावरिया का जमावड़ा 

रविवार को शाम से ही कावरिया बंधुओ का जमावड़ा दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर होने लगा। भगवा चोले में युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, संगम में डुबकी लगा। भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान पर प्रस्थान किया। हर हर महादेव,, भोले बाबा पार करेगा,,का मनभावन उदघोष वतावरण में शिव रस घोल रहे थे।

श्रद्धालुओं का शिव मंदिर में लम्बी लम्बी कतारें सावन मास की पवित्रता के साथ विशेष दिवस सोमवार का महिमा के गुणगान करने को काफी था। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, श्री शकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, फल फूल, चंदन, आदि से पूजन अर्चन किया। वही फूलपुर शंकर जी तिराहा पर शिव सेवा संघ द्वारा कांवरिया बन्धु ओ के लिए विश्राम, जलपान की व्यवस्था भी की गई कांवरिया बन्धु ओ ने राहत महसूस किए।

इस अवसर पर निहाल मोदनवाल, उत्कर्ष मोदनवाल, बृजेश यादव ,लक्की,बेचू, सुरेश मौर्य आदि युवा मण्डल ने कांवरिया बन्धु ओ का स्वागत सत्कार किया।सावन मास में भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव , उप निरीक्षक दिनेश चन्द त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र,महिला थाना प्रभारी प्रियंका सहित पुलिस प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त रखा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!