महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, परिजन बोले- दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने बेटी का किया उत्पीड़न

Share

5 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में विवाहिता को जलाकर हत्या किए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके के लोगों ने ससुराल के लोगों पर जलाकर जान लेने के प्रयास का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में परिजनों ने दहेज को लेकर जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में विवाहिता ने दिए गए बयान में अपने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत पांच लोगों के ऊपर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने जला देने के संबध में थाना में तहरीर दी।

विवाहिता के पिता लालचंद पुत्र रजई साकिन मकसुदिया थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना सरायमीर में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुत्री मंजुलता का विवाह 7 जुलाई 2024 को सूर्यभान पुत्र दीपचंद साकिन दरिखां शेख अहमदपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के साथ किया था। शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज़ को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे। एक बाइक दिया उसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 मई की रात लगभग आठ बजे मंजूलता खाना बना रही थीं। तभी पति सुर्यभान सास भीमा,देवर अमित व नन्द कलावती उसको पकड़ कर गैस चूल्हा से जला दिए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ला के लोग पहुंचे तो वह लोग घटना छिपाने के लिए आजमगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराकर ‌उसके सूचना दिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई