दुल्हन की अनोखी फरमाइश, सुहागरात पर मांगी बीयर और गांजा… दंग रह गया दूल्हा

दूल्हे ने कहा, ये लड़की नहीं, थर्ड जेंडर होने का आरोप

सहारनपुर । थाना जनकपुरी क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पत्नी ने पति से सुहागरात पर बीयर और गांजा की मांग कर डाली। इस मामले में दोनों पक्षों ने टीपीनगर पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। एक ऑडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें बीयर व गांजा लाने की बात कही जा रही है। मामला 15 दिसंबर का बताया जा रहा है। देवपुरम में रहने वाले एक युवक की शादी एक पंडित ने बिचौलिया बनकर कराई थी। आरोप है कि पंडित ने युवक पक्ष से 85 हजार रुपये लिए। युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसे और उसके परिजनों को फोन कर सहारनपुर बुला लिया गया, जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शाम को दूल्हा-दुल्हन घर पहुंच गए। सुहागरात की सेज सजी थी। पति ने कहा कि बताओ तुम्हे क्या चाहिए, इस पर पत्नी ने बीयर और गांजे की मांग कर डाली। यह सुनकर दूल्हा चौंक गया। पहले तो वह मजाक समझता रहा, लेकिन जब दुल्हन जिद पर अड़ गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन ने साफ कह दिया कि बीयर पिलाएगा तो ही हाथ लगाने दूंगी। दूल्हा तुरंत भागकर परिवारजनों के पास गया और कहा कि किस नशेड़ी लड़की से मेरी शादी करा दी। परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसे लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो गया। दूल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

अगले दिन दुल्हन के परिजनों को भी टीपीनगर पुलिस चौकी बुला लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दूल्हे ने बीयर और गांजा मांगते हुए ऑडियो भी सुनाई। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना था कि ऑडियो पुराना है और लड़की अपने दोस्त से बात कर रही थी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चार दिन पहले दो पक्ष टीपीनगर पुलिस चौकी के बाहर झगड़ा कर रहे थे। अभी तक हुई जांच में आया है कि ऑडियो में दुल्हन अपने दोस्त से बात कर रही है, जो पुरानी बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!