राजू कम्प्लेक्स पतरघट में सदस्यता अभियान का उदघाटन किया पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद

Share

पतरघट , सहरसा ( रिपोर्ट – ओम प्रकाश ) पतरघट प्रखंड में बिहार सरकार के मंत्री सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को राजू कम्प्लेक्स पतरघट में सदस्यता अभियान का उदघाटन किया।राजद प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कार्यकर्ता द्वारा ही सांगठनिक मजबूती को बल मिलता है। उन्होंने कहा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद है। जो सामाजिक न्याय की मुद्दे पर आधारित पार्टी है। राजद का मुख्य उद्देश्य गरीब गुरूवा, दलित, शोषित, पीड़ित की आवाज को बुलंद करना है। तथा विचार धारा पर आधारित राजनीति करती है। उन्होंने वर्तमान सरकार को आड़े हाथ लेते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को बताया। आगे उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से बिहार सरकार बिहार के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है आने वाले चुनाव में इसका सबक बिहार की जनता झूठे जुमलेबाज सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान की अध्यक्षता एवं जिला किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के संचालन में आयोजित सभा को उपेन्द्र यादव, राधारमण सिंह, तेजनारायण यादव, शंभू प्रसाद राय, इन्द्रदेव यादव, रमेश कुमार सिंह, रंजन यादव, बचनदेव यादव, शंभू यादव, पुष्पलता देवी, दिनेश यादव, विशुनदेव यादव, मंटू यादव, शत्रुधन यादव, संजय यादव, बिनोद यादव, उमेश यादव, ललन सिंह, संतोष यादव, राजेन्द्र यादव, दामोदर यादव, मो.मोजीम, राजा यादव, सत्येन्द्र विश्वास, सुजीत सिंह, चंदन यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई